Showing posts with label Poem. Show all posts
Showing posts with label Poem. Show all posts
Monday, May 7, 2012
Thursday, July 15, 2010
ऐ साथी मेरे सुन................
ऐ साथी मेरे,
सुन मेरी बात को,
साथ रहना सदा,
चाहे, कोई बात हो,
सुख का सूरज हो या,
हो दुख की काली घटा,
राह में पत्थर भी हों,
चाहे हों फुलवारियां......,
ऐ साथी मेरे,
सुन मेरी बात को।।
वो वादे तुम्हारे,
न हम भूल पाए,
तभी तो ये पलकें,
कभी मुस्कुराएं,
कभी भीग जाएं।
वो टुक टुक नजर से,
नजर को मिलाएं,
ऐ साथी मेरे,
सुन मेरी बात को।।
पहरे हजारों थे,
सभी तोङ आए,
बस.....तेरे लिए,
वो गली छोङ आए,
जहां अम्मा बाबू जी,
नित खेल खिलाते थे,
उंगली पकङ कर वो,
चलना सिखाते थे,
वो सभी छोङ आए,
सभी छोङ आए,
ऐ साथी मेरे,
सुन मेरी बात को।।
...........
प्रीती बङथ्वाल “तारिका”
(चित्र – साभार गूगल)
Monday, June 28, 2010
कहना है आसान मगर...........
कहना है आसान,
मगर....,
वो शब्द नहीं आते,
दिल दे दिया उन्हें,
यही हम....,
कह नहीं पाते।
दबा कर दातं में,
दुपट्टे का वो कोना,
लटों को....,
उंगलियों में फिर घुमाते,
छुपाये ख्वाब को..,
न देखे कोई भी..,
वो परदे के पीछे,
चेहरा यूं छुपाते।
न मांगे फिर दुआ...,
कोई हम ख़ुदा से,
बस वो एक ख्वाब ये,
सच सा बना दे,
न बोले हम,
मगर वो, सब समझले,
जो दिल हम दे चुके हैं,
कब का उनको,
वो दिल,
वो कबूल करले...,
चुपके चुपके........चुपके चुपके।
...............
प्रीती बङथ्वाल “तारिका”
(चित्र – साभार गूगल)
Friday, June 25, 2010
जाने क्या बात है............
जाने क्या बात है.....
दर्द भी,
शीशे सा हुआ जाता है,
हर मोङ पर गर्म होता है,
और...पिघल जाता है....,
तङपाता है.......,
जाने क्या बात है.......।।
मैं तो समझी थी,
कि वो जख़्म,
भर गया होगा,
जो फटा था छाला,
वो भी संभल गया होगा,
पर न जाने...कहां से,
फिर वही, टीस उठी,
छुपी आंखों में कहीं से,
वही चीख उठी,
बङा मुश्किल है,
खुद को ही ये समझाना,
कभी आंखों में आस के,
जलते दिये ना जलाना,
ये तो एक ख़्वाब है,
जो जगा रहता है,
न चाह कर भी....,
दिल में दबा रहता है,
जाने क्या बात है.........।।
...........
प्रीती बङथ्वाल “तारिका”
(चित्र – साभार गूगल)
Monday, June 21, 2010
जिन्दगी चलती रही........
जिन्दगी चलती रही,
ख्वाब कुछ बुनती रही,
कुछ पलों की छांव में,
अपना सफ़र चुनती रही।
पैर में छाले पङे,
पर न डगमग पांव थे,
पथ के हर पत्थर में जैसे,
शबनमों के बाग़ थे।
गरदिशों की चाह में,
हर सफ़र है तय किया,
हर मुश्किल का सामना,
हर क़दम डट कर किया,
है तमन्ना अब के मंजिल,
जिन्द़गी को मिल जाए,
और फिर हो सामना,
खुद का,
खुदी के आईने से........
प्रीती बङथ्वाल “तारिका”
(चित्र – साभार गूगल)
Sunday, June 13, 2010
महकते रंग गुल में........
महकते रंग गुल में,
गुलज़ार होते हैं,
मचलते ख़्वाब,
स्वप्न के पार होते हैं,
ना जाने क्यों,
मोहब्बत इम्तहां लेती,
जो भी डूबते इसमें,
वही कुर्बान होते हैं,
बङी खूबी से गिरते हैं,
ये पतझङ के जो पत्ते हैं,
नाम पत्ता रखा इनका,
रंग खो कर भी सवरते हैं,
जाम कोई भी हो साक़ी,
नशा वो दे ही देती है,
और ये इश्क का जलवा,
दवा भी जाम जैसी है,
...........
प्रीती बङथ्वाल “तारिका”
(चित्र – साभार गूगल)
Thursday, March 11, 2010
दिल तो.........हम्मममम........
बिलकुल सच्चा है जी,
कुछ मचलता है और,
कुछ फिसलता है जी,
दिल तो बच्चा है जी।
थोङा कच्चा है जी।
कुछ की चाहत में ये,
यूं ही खोता रहे,
न मिले कुछ अगर,
फिर तो रोता रहे,
पाने की चाह में,
यूं बिलखता है जी,
दिल तो बच्चा है जी।
थोङा कच्चा है जी।
कभी मुस्कुराए यूं,
छोटी सी बात में,
कभी शरमाये यूं,
बिन किसी बात में,
अपनी खिलती हंसी में,
महकता है जी,
दिल तो बच्चा है जी।
थोङा कच्चा है जी।
कोई याद पुरानी सी,
आ जाए जो,
और आंख में पानी सा,
भर जाए जो,
एक धुंधला सा सपना,
कह उठता है जी,
दिल तो बच्चा है जी।
थोङा कच्चा है जी।
.............
प्रीती बङथ्वाल “तारिका”
(चित्र – साभार गूगल)
Friday, January 1, 2010
चलो चलें एक नये से ख्वाब में.......
एक कदम में बढ़ चले हम,
एक नये से साल में,
एक नई मंजिल को थामें,
एक नये से ख्वाब में।
है सफर ये फिर वही,
जोकि पिछली बार था,
है मगर अब नई उमंगे,
एक नयी सी बात में।
कुछ कहानी कल की होगी,
कुछ नई-सी बात होगी,
कुछ को पिछले ख्वाब की,
हल्की-फुल्की सी आस होगी।
है दुआएं सब को ये,
नया सफर सुहाना बनें,
हम तुम्हें और तुम हमें,
साल मुबारक कहते रहें।
------------
प्रीती बङथ्वाल “तारिका”
(चित्र – साभार गूगल)
आप सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं......
Wednesday, November 11, 2009
आओ देखें इक स्वप्न नया........
आओ देखें इक स्वप्न नया,
नई रचना हों, नई उम्मीदें,
छोटी-छोटी सी ख्वाहिशें हो,
हो अपनों की खुशियां जिनमें।
छोटी-छोटी आशाओं में,
मन मचल रहा छूने को यूं,
हो सीप में,... कोई मोती जैसे।
ठण्डी में सौंधी-सी धूप खिले,
हर तरफ हों नन्हें फूल खिलें,
तितली में, हों कई रंग भरे,
ख्वाबों में भी लगे पंख नये।
...........
प्रीती बङथ्वाल “तारिका”
(चित्र – साभार गूगल)
Subscribe to:
Posts (Atom)









