Monday, June 29, 2009

दबे पांव आने दो बदरा...........





हे सूरज महाराज......
गर्मी को बरसाओ ना यूं ,
पत्थर सा सिकवाओ ना यूं ,
दबे पांव आने दो बदरा,
पानी-पानी को तरसाओ ना यूं ।


ना मुसकाते रहो यूं अकेले,
खङी धूप में, बिन सहेले,
तुमको होगी कसम चांदनी की,
दिन में तारे, दिखलाओ ना यूं ,
दबे पाव आने दो बदरा,
पानी-पानी को तरसाओ ना यूं ।



तुमभी अगन में तपे हो,
कई बरसों के प्यासे रहे हो,
थोङा रुकलो, तो आराम कर लो,
तुमभी खुद को सुखाया करो यूं ,
दबे पांव आने दो बदरा,
पानी-पानी को तरसाओ ना यूं ।
...............
प्रीती बङथ्वाल "तारिका"
(चित्र- साभार गूगल)

16 comments:

  1. सुन्दर रचना !

    ReplyDelete
  2. आप की बात का असर हो गया -राहत मिली

    ReplyDelete
  3. इधर पानीपत में पता नहीं कब असर होगा पर विश्वास पर टिका है सबकुछ......... बहरहाल अच्छी सामयिक रचना..

    ReplyDelete
  4. आपकी ही बात मान जाये ...तो हम सब का भी भला हो जाये ....अच्छी कविता

    ReplyDelete
  5. अब तो आ ही गई है बदरा।

    ReplyDelete
  6. बहुत सुंदर ,अब इन्तजार खत्म हुआ .

    ReplyDelete
  7. लीजिये अपने रचना प्रकाशित की और इधर बदरा बरसने लगे है . इ सीजन में बारिश की चर्चा मन को लुभाती है . बहुत बहुत आभार.

    ReplyDelete
  8. बहुत सही असर हुआ है. कल हमारे यहां भी आगई है.

    रामराम.

    ReplyDelete
  9. तुमभी अगन में तपे हो,
    कई बरसों के प्यासे रहे हो,
    थोङा रुकलो, तो आराम कर लो,
    तुमभी खुद को सुखाया करो यूं ,
    दबे पांव आने दो बदरा,
    पानी-पानी को तरसाओ ना यूं ।
    sach mein ab to barish ho hi jaye
    meet

    ReplyDelete
  10. लीजिये आपकी पुकार सुन बदरा ने दस्तक भी दे दी.

    ReplyDelete
  11. BAHUT GARMI MEIN GARAM LAGI YEH KAVITA
    SAHAN SHAKTI BAHDHANE KA PARYAS ACHCHA H.

    RAMESH SACHDEVA
    DIRECTOR,
    HPS DAY-BOARDING SENIOR SECONDARY SCHOOL,
    "A SCHOOL WHERE LEARNING & STUDYING @ SPEED OF THOUGHTS"
    SHERGARH (M.DABWALI)-125104
    DISTT. SIRSA (HARYANA) - INDIA
    HERE DREAMS ARE TAKING SHAPE
    +91-1668-230327, 229327
    www.hpsshergarh.wordpress.com

    ReplyDelete
  12. badara ke liye ye pukaar, sambhav he apne apne andaaz me desh ke har shetr se uth rahi he/ ishvar raag se hi sun le/
    bahut achhi rachna he/ pahli baar aayaa aapke blog par, mayus nahi hua/

    ReplyDelete
  13. बहुत सुन्दर रचना के लिए बधाई

    ReplyDelete
  14. बहुत बेहतरीन रचना है।

    ---
    चर्चा । Discuss INDIA

    ReplyDelete
  15. preeti ji.....
    bahut hi sunder rachna likhi hai
    aapne....badhai...

    ReplyDelete
  16. preetiji...sadar namaskar mere blog par ane aur tippani ke liye dhanyawad....apka blog to bahut hi shandar hai........badhai..

    ReplyDelete

मेरी रचना पर आपकी राय